बीबीएन:कलयोगी माँ ने प्रेमी संग उतारा अपने 9 साल के मासूम को मौत के घाट,

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बीबीएन। क्राइम डेस्क

 नालागढ़ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दो दिन पहले मिले 9 साल के बच्चे के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बच्चे की हत्या की गई थी. आरोप है कि बच्चे की मां  ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था. अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार नालागढ़ के निक्कूवाल का यह मामला है. मां ने अपने नौ साल के बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इस पर दोनों ने उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया.

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घटना 14 सितंबर की है. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मुल्ला खेड़ा निवासी राम आसरा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह तीन साल से किराये के मकान में रहता है. उसके चार लड़के और एक लड़की है. 9 साल का बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ता था. वह 14 सितंबर को अचानक गायब हो गया. जब उसने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वो बुआ के घर गया है. 15 सितंबर को उसने बुआ से बेटे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि 14 सितंबर को वो उसके घर आया ही नहीं. इस पर 16 सितंबर को दूसरे बेटे अमनदीप और अन्य लोगों की मदद से बेटे की खोज शुरू की तो शव खेतों में मिला.

सीसीटीवी से हुआ वारदात का खुलासा
बेटे का शव मिलने के बाद राम आसरा ने आकाश अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा. इसमें आरोपी और उसकी पत्नी दिखते हैं. अशोक उसके घर की ओर आता है और उसके बाद उसका 9 वर्षीय बेटा भी घर की ओर आता हुआ कैमरे में दिखाई देता है. इसके बाद बेटा वापस बाहर नहीं आया. बाद में उसका शव खेत में मिला. एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए