ऊना: विस के पूर्व उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा का राज्यकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। (जतिन)

 पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ बरनोह में अंतिम संस्कार हुआ। पंडित रामनाथ शर्मा के बड़े बेटे विपिन शर्मा ने उन्हें पार्थिव शरीर को मुखाङ्गिन दी। मुखाग्नि देने के दौरान पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी। वहीं, कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर और एसडीएम ऊना सुरेश कुमार ने पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 76 वर्षीय पंडित रामनाथ शर्मा का मंगलवार सुबह चंडीगढ़ के एक अस्पताल में लंबी बिमारी के चलते निधन हो गया था। इसके उपरान्त दोपहर तक उनके पार्थिक शरीर को उनके घर बरनोह लाया गया था। इनके निधन की खबर सुनते ही बरनोह में लोगों के आने-जाने का तांता लगा हुआ था। हजारों की संख्या में लोग अपने नेता के आखिरी दर्शन को बरनोह पहुंच रहे थे।

इनकी सांसारिक यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंडित रामनाथ शर्मा के निधन से कांग्रेस जगत में शोक की लहर छा गई। इनकी अंतिम यात्रा के उपरांत  पर कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि साधारण परिवार में पले बड़े स्वर्गीय पंडित रामनाथ शर्मा का डिप्टी स्पीकर के पद पर आसीन होना कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात थी।

पंडित रामनाथ शर्मा ने क्षेत्र की जनता के विकास के लिए हर समय कार्य किया है। कुटलैहड़ में कांग्रेस को मजबूत करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि इनके आकस्मिक निधन पर हमें गहरा दुख है। उनके परिवार और स्नेहीजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। वहीं, वीरेन्द्र कंवर पंडित रामनाथ शर्मा के बेटे विवेक शर्मा को पिता के आकस्मिक निधन पर ढ़ांढस बंधाते भी दिखे।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला