दर्दनाक हादसा: कार व बाइक कि टक्कर, बाइक सवार कि मौत, शव से लिपटकर रोए परिजन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। (विशाल चौधरी)

जिले में एक सड़क हादसे के बाद बहुत ही मार्मिक तस्वीरें सामने आई हैं. यहां एक सड़क हादसे में 32 साल के युवक की मौत हो गई. परिजन एक घंटे तक शव  लिपट कर बिलखते रहे और भीड़ आरोपी कार चालक को पीटती रही. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, कांगड़ा के बैजनाथ के मझेरना गांव का 32 साल का गुलशन कुमार दूसरे गांव सुंगल से परिजनों के साथ घर वापस आ रहे थे. उसी वक़्त पढियारखर के समीप बैजनाथ की ओर से आ रही आल्टो कार ने गुलशन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया और फिर घिसटते हुये अपनी रफ़्तार के साथ आ रहे एक ट्रक के अगले पहियों से जा टकराया.



ट्रक चालक कुछ समझ पाता और पहियों को जाम करता तब तक ट्रक के अगले पहिये गुलशन के ऊपर चढ़ चुके थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बाइक सवार एक अन्य युवक बाल बाल बच गया.

 ट्रक चालक ने किया सरेंडर: घटना की जानकारी मिलते
ट्रक चालक ने किया सरेंडर: घटना की जानकारी मिलते ही पंचरूखी थाना पुलिस टीम ने थाना प्रभारी राजमल की अगुवाई में मौके का मुआयना किया तो ट्रक चालक मौके से फ़रार था. हालांकि, बाद में उसने सरेंडर कर दिया. घटनास्थल पर पुलिस ने बुरी तरह से कुचले जा चुके गुलशन कुमार के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.


शव से लिपटकर बिलखते रहे परिजन: मौका ए वारदात पर स्थिति उस वक़्त बहुत गम्भीर हो गई जब गुलशन के परिजन मौके पर पहुंचकर कर अपने लाड़ले के शव के साथ लिपटकर घण्टों बिलखते रहे, जबकि भीड़ ऑल्टो कार चालक को पीटती रही, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जब मौके की स्थिति पर काबू पाया तो उसके बाद ऑल्टो कार चालक भीड़ के हाथों से बचाकर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया, ताकि वहां उसकी मरहम पट्टी के साथ मेडिकल करवाया जा सके कि कहीं वो नशे में तो नहीं था.

फ़िलहाल, पुलिस ने घटनास्थल के तमाम सबूतों और साक्ष्यों को जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को भी काबू में कर लिया है.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant






  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए