हमीरपुर:12 और लोग निकले पाॅजीटिव, 2 महिलाओं ने जीती कोरोना की जंग

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर।

 जिला में शुक्रवार को 12 और लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें 9 लोग रैपिड एंटीजन टैस्ट से पाॅजीटिव निकले हैं, जबकि 3 अन्य पेंडिंग सैंपलों की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। 2 महिलाएं कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुई हैं।
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टैस्ट से पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़ा क्षेत्र के गांव जांगली के चार लोग 19 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवती, 56 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय लड़की शामिल है।

 इनके अलावा एनआईटी का 41 वर्षीय व्यक्ति, गांव लमलाह डाकघर बसारल का 35 वर्षीय व्यक्ति, पीएनबी भूंपल का 35 वर्षीय व्यक्ति, जलाड़ी क्षेत्र के गांव रिट का 53 वर्षीय व्यक्ति और नादौन की 3 वर्षीय बच्ची संक्रमित पाई गई है।
 इनके अलावा कुछ दिन पहले के पेंडिंग तीन सैंपलों की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। ये सैंपल जम्मू कश्मीर से लौटे गांव घलूं के 22 वर्षीय युवक, स्वास्थ्य खंड सुजानपुर के गांव ददर के 25 वर्षीय युवक और गांव धमरोल के 31 वर्षीय व्यक्ति के थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र भोटा में उपचाराधीन बड़ा क्षेत्र के गांव चमराल की 29 वर्षीय महिला और बड़सर के बलियाह क्षेत्र के गांव कुसर की 33 वर्षीय महिला फाॅलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए