ऊना: थाना प्रभारी सहित 35 कोरोना हुए संक्रमित

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। जतिन कुमार

कोरोना वायरस कि जांच के लिए 14 सितंबर को भेजे गए 122 सैंपल्स में 35 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें से 86 नैगेटिव जबकि एक सैंपल रिजैक्ट हुआ है। 20 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे जिनमें से 5 पॉजिटिव और 15 सैंपल नैगेटिव हैं। ऊना सदर थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ड्यूटी के दौरान संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं, वहीं एक 46 वर्षीय पुलिस का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


संतोषगढ़ का रहने वाला एक 33 वर्षीय व्यक्ति, ऊना उपमंडल के रक्कड़ कालोनी का 65 वर्षीय वृद्ध, ऊना शहर के विकास नगर के रहने वाले पति-पत्नी, वार्ड नंबर-4 की एक महिला और उसका एक बेटा और एक बेटी, ऊना शहर के वार्ड नंबर-5 का 30 वर्षीय युवक, डंगोली का रहने वाला पीएनबी बैंक का गार्ड, ऊना उपमंडल के नारी का 42 वर्षीय व्यक्ति, डीसी कालोनी से 39 वर्षीय युवक, ऊना उपमंडल की मणिमहेश कालोनी से 52 वर्षीय एक महिला चिकित्सक, उदयपुर चड़तगढ़ का 38 वर्षीय युवक, डंगोली से 60 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला, ग्रीन एस्टेट रक्कड़ कालोनी का 60 वर्षीय व्यक्ति, कुरियाला के 43 और 46 वर्षीय 2 भाई संक्रमित पाए गए हैं।

डीपीआरओ कार्यालय में तैनात 27 और 57 वर्षीय कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के बाथड़ी के यूपी से लौटे 60 वर्षीय पुरुष और 35 वर्षीय महिला, कुंगड़त का 32 वर्षीय युवक, पंजावर का 45 वर्षीय व्यक्ति जबकि हरोली के सिंगा गांव के 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक परिवार के 4 और एक ही परिवार के 3 सदस्य जबकि पूबोवाल का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। 

अम्ब उपमंडल के अप्पर अंदौरा की 39 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। जिला ऊना में संक्रमितों की कुल संख्या 906 हो गई है जिनमें से 496 रिकवर और 402 एक्टिव केस हैं जबकि 8 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। जिला में माइग्रेटेड इन की संख्या 25 है जिनमें से 20 रिकवर और 5 एक्टिव केस हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए