चम्बा: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, मिलेगा रोजगार का मौका, जानिए क्या है प्रोसेस

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
चम्बा।

हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के चंबा जिला में विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही हैं। चंबा में 300 पदों पर भर्ती होगी। जिसके लिए 21 सितंबर को रंग महल स्थित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू होंगे। चंबा जिला में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर को रंग महल स्थित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में नीम ट्रेनी के 300 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस कैंपस इंटरव्यू को सनराइज प्लेसमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बद्दी स्थित लिवगार्ड बैटरीज प्राइवेट लिमिटेड में नीम ट्रेनी के पदों पर नियुक्ति के लिए किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस कैंपस इंटरव्यू में केवल युवक उम्मीदवार ही भाग ले सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा और स्नातक रखी गई है। जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित ट्रेनी को 8400 रुपए से लेकर 14000 रुपए का मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के इच्छुक युवाओं से आग्रह भी किया है कि वे कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों का पूरा पालन करें।

 केंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले को अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों के अलावा पासपोर्ट आकार का फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार और बायोडाटा साथ लाना होगा। केंपस इंटरव्यू के लिए सुबह 10 बजे निर्धारित जगह पर पहुंचना होगा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए