दुःखद :अनुराधा पुडवाल के बेटे ने 35 वर्ष कि आयु में कहा माँ को अलविदा☹️

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो।

यह साल भारतीय सिनेमा के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा. अभी ये साल पूरा भी नहीं हुआ है और बॉलीवुड ने अबतक ऋषि कपूर, इरफान खान और वाजिद अली जैसे बेहतरीन कलाकारों को बीमारी के चलते खो दिया. कई सेलेब्स ने अन्य वजहों से इस दुनिया को अलविद कह दिया. अभी इन सबका गम लोग भुला भी नहीं पाए हैं कि मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ गई है. बॉलीवुड बैकग्राउंड सिंगर रही अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है.

अनुराधा पौडवाल बैकग्राउंड सिंगिंग के साथ-साथ भजन गायिका भी रही हैं. बेटे आदित्य पौडवाल का निधन से पूरा परिवार गमगीन हो गया है. वह 35 साल के थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे. आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती थे. वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम शामिल

आदित्य के जाने से पौडवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह के भजन और भक्ति गीत गाते थे. इसके अलावा वह म्यूजिक भी कंपोज करते थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भक्ति गीतों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. वह एक बेहतरी म्यूजिक डायरेक्टर भी थे. उनका नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में शामिल है.

मां की राह पर चल रहे थे आदित्य

बता दें कि अनुराधा पौडवाल को साल 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया.  इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकरा से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है.  आदित्य पौडवाल भी उनकी भक्ति गीत की राह पर चल रहे थे.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए