6 फ़ीट अपने आप अपनी जगहा से खिसका मकान, सभी है हैरान

हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। न्यूज़ डेस्क



 अक्सर टीवी आदि पर दिखने वाली कुछ हैरतअंगेज खबरों में यह आता रहा है कि कोई मकान, मंदिर या अन्य निर्माण अपनी जगह से उठाकर दूसरी जगह पर जाकर स्थापित कर दिया गया। ऐसी खबरों को लेकर लोगों में दिलचस्पी तो बनती मगर विश्वास बहुत कम होता है। मगर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में इसे साक्षात देखकर लोग रोमांचित, अचंभित होने के साथ साथ नई तकनीक से साक्षात्कार कर रहे हैं। 

प्रदेश के मंडी जिले में मंडी-कुल्लू सीमाओं पर नेशनल हाइवे 21 जो अब फोरलेन बन रहा है पर बसे नगवाईं गांव के राजेश शर्मा का मकान फोरलेन निर्माण के चलते बिल्कुल सड़क के साथ आ गया और सड़क के उंचा हो जाने से मकान नीचे भी हो गया। उसने भी इसी तरह के समाचार देख रखे थे तो सोचा कि क्यों न वह इस तकनीक के बारे में पता लगाएं और अपने मकान को कुछ आगे अपनी जगह पर जाकर स्थापित कर दें। इससे जहां उसका मकान जो नया ही है तथा काफी मेहनत लग्न से बनाया है, जिसके साथ उसकी भावनाएं जुड़ी हैं को तोड़ने से बचाया जा सकेगा व तोड़कर फिर बनाने का जो कई गुणा खर्चा आएगा उससे भी बचा जा सकेगा।

उसकी मेहनत रंग लाई और उसे एक ठेकेदार हरमेंद्र मिल गया जिसने उसके मकान को दूसरी जगह पर बदल देने की हामी भरी। इन दिनों यह काम तेजी से जारी है और मकान अब अपनी जगह से खिसक कर 6 फीट आगे पहुंच गया है। कुछ ही महीनों में इसे धीरे धीरे मूल स्थान से 120 फीट आगे जहां पर एक नई फाउंडेशन तैयार की गई है उस पर बिठा दिया जाएगा। इसे खिसकाना शुरू करने से पहले इसके नीचे जैक सिस्टम फिट करके इसे तीन फीट उपर किया गया। फिर इसके साथ चैनल जोड़े गए जिनके माध्यम से अब इसे आगे खिसकाने का क्रम जारी है। 

राजेश शर्मा ने बताया कि अभी तक मकान को मूल स्थान से करीब छह फीट से ज्यादा ले जा गया है। कुछ ही दिनों में वे इस मकान को दूसरे स्थान पर नई फाउंडेशन पर स्थापित कर देंगे। इस मकान को बदलने पर करीब साढ़े पांच लाख की मजदूरी पर खर्च होगा। मकान के मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि घर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलने का उनका करीब आठ लाख रुपये तक खर्च आएगा। राजेश ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि उनका मकान 60 से 70 दिनों के बीच में नए स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा। वहीं, राजेश शर्मा का मकान इन दिनों लोगों में खासी चर्चा बना हुआ हैं। कई लोग इसे देखने के लिए यहां आ रहे हैं।





Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

व्यवस्था परिवर्तन: हिमाचल पर्यटन निगम के 8 होटल जाएंगे निजी हाथों में, आदेश जारी

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

टीकाकरण: इंदौर ने रचा देश में नया इतिहास, एक दिन में सर्वाधिक 2.23 लाख टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बना

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बदलने पर बोले राजनाथ सिंह, धामी धाकड़ बल्लेबाज, इसलिए उन्हें आखिरी ओवर में उतारा

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

26 मई को बन्द होगी फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर? फेसबुक का आया जवाब

UP: अवैध धर्म परिवर्तन के 8 आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाने का आदेश Latest News क्राइम News18 हिंदी