सिरमौर पुलिस के हाथ लगी बड़ी मछली, '303'KG चरस सहित 3 गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। क्राइम डेस्क



 सिरमौर जिले के पुरूवाला थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने देर रात नाके के दौरान एक ट्रक से करोड़ों रुपये की गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 303 किलो ग्राम गांजे की खेप सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सिरमौर पुलिस के उच्च अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर पूर्वी राज्य से उत्तराखंड के रास्ते हिमाचल की तरफ करोड़ों के गांजे की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम अलर्ट हो गई। पांवटा साहिब-भंगानी सड़क पर शिवपुर के पास देर रात तक नाका लगाया गया।


देर रात करीब 2.30 बजे भंगानी की तरफ से ट्रक आया। इसमें यूसुफ अली पुत्र चितरुदीन निवासी अपर भंगानी पांवटा साहिब, कादर अली पुत्र गुलजारदीन निवासी सिंघपुरा पांवटा साहिब व तोहिद अली पुत्र कबुलदीन निवासी अपर भगानी सवार थे। ट्रक तिरपाल से ढका था। पुलिस ने तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजे की खेप मिली। पुलिस ने ट्रक से 303 किलो गांजा बरामद किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाजार में इस गांजे की कीमत करोड़ों में आंकी गई है। 


पांवटा के डीएसपी वीर बहादुर के नेतृत्व में इस साल नशे की तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। इससे पहले पुलिस ने 450 किलो चूरापोस्त की पकड़ी थी। माजरा पुलिस ने धौलाकुआं के पास 844 किलो चूरापोस्त के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया था। सिरमौर के एसपी खुशहाल चंल शर्मा, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर और थाना प्रभारी पुरुवाला विजय रघुवंशी समेत टीम ने नशे के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई कर सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पांवटा के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।  





Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

दुखदायक हादसा:खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन, 4 की हालत गंभीर

हमीरपुर:आयोजन करवाने के लिए इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल से अब घर बैठे अनुमति प्राप्त करें- उपायुक्त

हिमाचल हाई कोर्ट ने लगाई परीक्षा आयोजन पर लगाई रोक

रमजान 2021: तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट कि रोक, 23 जून को होनी थी रथ यात्रा

बैंकों में चार दिन तक नहीं होगा लेन-देन

कुल्लू:मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन

शिमला: मास्क को लेकर शिमला पुलिस व पर्यटक कि बहस

हमीरपुर:16 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, 7 निकले पॉजीटिव

मुख्यमंत्री जयराम ने भोरंज विस को दी 80 करोड़ कि सौगात