सोलन: व्यापार मंडल ने पुलिस थाने के बाहर काले पटे पहन किया प्रदर्शन

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सोलन। संवाद सूत्र



पुलिस ने व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष कुशल जेठी सहित सात दुकानदारों पर मामला दर्ज किया है. इसके विरोध में सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सात दुकानदारों के साथ काले पट्टे पहनकर सामूहिक गिरफ्तारी देने के लिए सोलन सदर थाने पहुंच गए. थाने में ही सभी ने गांधी जी का भजन गाकर अपना विरोध जताया.

दरअसल कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है. कर्फ्यू में केवल जरूरी सामान की दुकानों को ही निर्धारित समय में खोलने की अनुमति है. सरकार के इस निर्णय के खिलाफ कुछ दुकानदारों में भारी रोष है.

सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी की अगुवाई में कुछ दुकानदारों ने जरूरी सामान की दुकानों के अलावा दूसरी दुकानों को खोलने की अनुमति ना देने पर बाजार में काले झंडे लगाकर रोष व्यक्त किया था. इसके बाद सोलन पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित सात दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि मामला किन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.


हालांकि बीते कल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की व्यापारियों के साथ हुई बैठक में भी कुशल जेठी ने भाग लिया था. मुख्यमंत्री ने एक जून से दुकानों को खोलने का आश्वासन दिया था. आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री का व्यापारियों ने आभार भी व्यक्त किया था, लेकिन सोलन पहुंचने पर उन्हें पता चला की दुकानों के बाहर काले झंडे लगाने को लेकर उनके साथ अन्य दुकानदारों पर मामला दर्ज हुआ है, जिसके विरोध में शुक्रवार को कुशल जेठी सहित सात लोग अपनी सामूहिक गिरफ्तारी देने सोलन थाने में पहुंचे.


इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनैतिक दबाव के चलते उन पर यह मामला दर्ज किया गया है. अन्ना हजारे सहित दिल्ली में किसान मोर्चा एवं अन्य विरोध प्रदर्शनों में सभी जगह काले झंडे लगाकर शान्ति प्रिय ढंग से विरोध दर्ज करवाया जा रहा है. कुशल जेठी ने मांग करते हुए कहा कि या तो उनके खिलाफ दर्ज हुए मामले को वापस लिया जाए या फिर उन्हें सामूहिक रूप से गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाए.




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत