घर आइसोलेट में रह रहे लोगों को मिलेगी कोरोना किट:सीएम

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

किन्नौर। एन. के नेगी



मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला किन्नौर के एक दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने रिकांगपिओ में मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे गिरावट आई है और कई अन्य प्रदेशों के मुताबिक प्रदेश अब कोविड के मामलों को कंट्रोल करने में आगे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार भी लगातार कोविड के संक्रमण को लेकर लोगों को सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है।


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड के चलते प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है. जिसमें अब प्रदेशभर में कोरोना कर्फ्यू में भी रियायतें दी जाएंगी. अब पूरे प्रदेश भर में 31 मई से सभी दुकानों को सुबह 9 बजे से दोपहर के बाद 2 बजे तक खोलने के आदेश जारी किए हैं, ताकि इस कोविडकाल में कोविड के नियमों के तहत व्यापारियों को भी नुकसान से बचाया जा सके।


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से 85 फीसदी कोविड मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं जो अपने परिवार से भी दूर हैं. ऐसे सभी कोविड मरीजों को भी सरकार अब कोरोना किट देगी. जिसमें कोविड मरीजों की सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें उस किट में सैनिटाइजर, बूस्टर, काढा, च्यवनप्राश व कुछ दूसरी दवाएं दी जाएंगी जो कोविड मरीजों को जरूरी होती हैं।

  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सिनेशन भी काफी तेजी से चला हुआ है और अब 1 जून के बाद लोगों को कोविड का टीका ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लगाया जाएगा, क्योंकि ऑनलाइन पोर्टल में लोगों को कोविड टीकाकरण में स्लॉट इत्यदि बुक करने में समस्याएं आ रही थी. जिसको देखते हुए सरकार ने अब सभी चिकित्सालयों में लोगों को कोविड टीकाकरण ऑफलाइन लगाने के निर्देश दिए हैं जो 1 जून के बाद सभी चिकित्सालयों में लागू किए जाएंगे।





Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से