राज्य व्यापार मंडल ने सीएम के समक्ष रखी अपनी समस्या, 1 जून से खुल सकती हैं सभी दुकाने

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। स्टाफ़ रिपोर्टर



कोरोना कर्फ्यू के चलते प्रदेश में बंद पड़ी सभी दुकानें 1 जून से योजनाबद्ध तरीके से खुल सकती हैं। पंजाब केसरी कि ख़बर के अनुसार प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल को चरणबद्ध तरीके से व्यापार को खोलने का आश्वासन दिया है। बुधवार को प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा की अगुवाई में 10 जिलों के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओकओवर में मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रदेश व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष दुकानें बंद होने के कारण कारोबारियों व छोटे व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को रखा।


कोरोना कर्फ्यू का सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे व्यापारियों पर पड़ा

पंजाब केसरी कि ख़बर के अनुसार प्रदेश व्यापार मंडल का कहना है कि सरकार सभी दुकानों को खोले ताकि आर्थिक मंदी से गुजर रहे कारोबारियों को थोड़ी राहत मिल सके। सरकार दुकानों को खोलने की कोई योजना तैयार करे ताकि चरणबद्ध तरीके से सभी दुकानों को खोला जा सके। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे व्यापारियों पर पड़ा है, ऐसे में सरकार से इन कारोबारियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की गई है ताकि कारोबारी अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर लगे वैक्सीन

व्यापार मंडल ने प्रदेशभर के व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने की मांग की है। कोरोना के कारण कई कारोबारियों की जान जा चुकी है। ऐसे में प्रदेश व्यापार मंडल ने सरकार से अलग से व्यापारियों को वैक्सीन लगाने की मांग की है, ताकि संक्रमण को बढऩे से रोका जा सके। अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि सीएम ने गंभीरता से कारोबारियों की मांगों को सुना और 1 जून से प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से दुकानों को खोलने का आश्वासन दिया है। इसके लिए जल्द ही सरकार बाजारों को खोलने को लेकर अपनी रणनीति तैयार करेगी, इसके बाद ही व्यापारी दुकानें खोल सकेंगे।

दुकानदार सख्ती से करेंगे कोविड के सभी नियमों का पालन

पंजाब केसरी कि ख़बर के अनुसार व्यापारियों ने आश्वस्त किया है कि दुकानें खुलने पर कोविड के सभी नियमों का सभी दुकानदार सख्ती से पालन करेंगे ताकि कोरोना को बढऩे से रोका जा सके। साथ ही सरकार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी कारोबारियों ने दिया है। इस मौके पर प्रदेशभर से आए जिला मंडल अध्यक्ष राजा महेंद्रु, इंद्रजीत सिंह, अनुज महिपाल, सुरेश, अजय ठाकुर व राकेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बिजली के बिल माफ करने की भी मांग

पंजाब केसरी कि ख़बर के अनुसार राज्य व्यापार मंडल ने इस दौरान बंद पड़ी दुकानों का बिजली का बिल माफ  करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मंडल का कहना था कि कर्फ्यू के कारण व्यापार ठप्प पड़ा है। ऐसे में दुकानदार बिना कमाई के कैसे बिजली के बिलों का भुगतान करेंगे। ऐसे में सरकार को बिल माफ कर कारोबारियों को राहत प्रदान करनी चाहिए। सरकार की ओर से मामले पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

आज का शब्द: जघन्य और अज्ञेय की कविता- शायद तुम सच ही कहते थे

फर्जी टीकाकरण : टीका-घोटाले के आरोपी ने कोविशील्ड के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पत्र लिखने का किया दावा

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Nepal Social Media Row: नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर सियासी तूफान, नेताओं ने देश की सरकार को घेरा