हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash
![]() |
| Demo pic |
हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो, (अजय) || पुलिस और छापामार दस्ते को हिमाचल और उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित सनेल बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक कार से 49 लाख रुपये बरामद हुए। कार सवार बैंक प्रबंधक द्वारा निजी कार से बैंक का कैश दूसरी शाखा में ले जाने संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाने पर सर्विलांस टीम ने कैश मोरी में जमा कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार शाम को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित सनेल बैरियर पर पुलिस ने जब एक कार की तलाशी ली, तो एक बक्से में 49 लाख रुपये मिले। पूछताछ में कार चालक अनिल बिष्ट ने स्वयं को यूको बैंक की कुपड़ी शिमला शाखा का सहायक प्रबंधक बताया।
उन्होंने यह कैश यूको बैंक की रोहड़ हिमाचल प्रदेश की शाखा से कुपड़ी बैंक शाखा में ले जाने की जानकारी दी। हालांकि वह इस संबंध में कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। बैरियर इंचार्ज देवेश खुगशाल ने बताया कि फिलहाल सर्विलांस टीम के माध्यम से यह कैश मोरी में जमा करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Ajay
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments
Post a Comment