जिला कुल्लू.के एक क्षेत्र में लगी आग

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो,(ठाकुर)  कुल्लू।

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में दाडी़ गांव में तीन गौशालाएं जलकर राख हो गई है। जिसमें लाखों के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार करीब तीन बजे बंजार की तीर्थन वैली के दाड़ी गांव में अचानक गौशाला में आग लग गई। जिसके चलते देखते ही देखते तीन गौशालाएं राख हो गई है।
हालांकि अभी तक इस घटना में कोई जानी नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन, इन गौशालाओं में रखा गया सामान जलकर राख हो गया है जिससे ग्रामीणों को इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने बताया कि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुक्सान का आकलन करने में जुट गई है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Puja Thakur
Himachal Crime News
 HP Bureau




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए