छत पर चल रहा लोगों का इलाज, अस्पताल में बिस्तरों की कमी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। सूत्र संवाददाता


फाइल फोटो

सराज क्षेत्र के छतरी में गंदे पानी की सप्लाई के कारण डायरिया फैलने से 80 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। 23 मरीजों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतरी में उपचार चल रहा है,जबकि बाकी लोगों को दवाई देकर घर भेज दिया गया है। आईपीएच विभाग ने माना कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण डायरिया फैला है। 


आईपीएच विभाग के एसडीओ सुशील ठाकुर ने बताया कि तीन दिन पहले भारी बारिश के कारण नाले का पानी मेन लाईन की सप्लाई में चला गया,जिस कारण गंदे पानी की सप्लाई हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग ने सभी टैंकों की सफाई करवा दी है और अब साफ पानी की सप्लाई ग्रामीणों को दी जा रही है। बता दें कि छतरी पंचायत के लस्सी,छतरी और चैंयरा गांवों में यह गंदे पानी की सप्लाई हुई थी जिस कारण डायरिया फैला है।


पीएचसी छतरी इस वक्त खुद बीमार नजर आ रहा है। पीएचसी बीते 8 वर्षों से किराए के भवन में चल रहा है। जहां पर पीएचसी चल रहा है वहां पर सिर्फ एक ही बैड है। ऐसे में 22 मरीजों को पीएचसी की छत पर लिटाकर उपचार दिया जा रहा है। सीएमओ डा.जीवानंद चौहान ने बताया कि जगह की कमी के कारण थोड़ी परेशानी आई है,लेकिन उपचार में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों की टीम मौके पर है और दवाईयों का भी उचित प्रबंध किया गया है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए