एक्सीडेंट होने पर देना होगा मुआवजा, नहीं तो गाड़ी की होगी नीलाम

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो। संवाददाता
फाइल फोटो

गाड़ी चलाने वालों के लिए बड़ी खबर है. हाल ही में पंजाब स्टेट ट्रान्सपोर्ट डिपार्टमेंट ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार अगर कोई कार मालिक किसी एक्सीडेंट में लिप्त हुआ और एक्सीडेंट में ​किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है या वह घायल हो जाता है या प्रॉपर्टी डैमेज होती है तो एक्सीडेंट करने वाले को पर्याप्त सिक्योरिटी अमाउंट या फिर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस डॉक्युमेंट देना होगा. 


अगर आपकी कार से किसी का एक्सीडेंट हुआ तो नए नियम के तहत आपको एक्सीडेंट के शिकार शख्स को मुआवजा देना होगा. अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो थर्ड पार्टी डॉक्युमेंट सबमिट करना होगा. अगर आप इन दोनों शर्तों को पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपको अपनी गाड़ी से हाथ धोना पड़ेगा.


अगर इन दोनों शर्तों को कार मालिक पूरा नहीं कर पाता है तो उसे अपनी कार से हाथ धोना पड़ेगा क्योंकि कार की 3 महीने के अंदर नीलामी कर दी जाएगी. यह नीलामी उस एरिया के मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी. 



नीलामी से आए पैसे को मुआवजे में दिया जाएगा
यह नोटिफिकेशन 3 अप्रैल को जारी हुआ है. इसमें कहा गया है कि नीलामी से आए पैसे को एक्सीडेंट के शिकार हुए व्यक्ति को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का यह नोटिफिकेशन आधिकारिक गजट में पब्लिश होने के बाद 8 अप्रैल से अमल में आ गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को 13 सितंबर को निर्देश दिया था कि वे एक्सीडेंट में लिप्त ऐसे व्हीकल्स, जिनका थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं है, की बिक्री कर एक्सीडेंट के शिकार व्यक्ति को मुआवजा देने के नियम लेकर आएं. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को 12 हफ्तों का वक्त दिया था. लेकिन पंजाब में इस बारे में नोटिफिकेशन 8 महीने बाद सार्वजनिक हुआ है.


NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से