एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे युवक से बरामद किया चिट्टा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो बिलासपुर (सोनी)।


बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ शुरू किए अभियान के तहत चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस विभाग की सुरक्षा शाखा की टीम ने स्वारघाट के पास एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे एक युवक से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने युवक को चिट्टे सहित अपनी हिरासत में ले लिया है। युवक की पहचान 20 वर्षीय अनिकेत पुत्र गणेश लश्कर गांव कैंचीमोड़ डाकघर बरमाणा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात सुरक्षा शाखा बिलासपुर टीम के मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कुमार की अगुवाई में आरक्षी राजेश कुमार, प्रदीप कुमार व राकेश कुमार ने स्वारघाट के नालियां स्थित एआरटीओ कार्यालय के समीप नाका लगाया हुए थे। तभी एचआरटीसी के केलांग डिपो की दिल्ली से मनाली जा रही बस को तलाशी के लिए रोका गया।
जैसे ही पुलिस कर्मी बस में चढ़े, तो बस में सवार एक युवक घबरा गया और उसने हाथ में पकड़े बैग को छुपाने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली, जिसमें पॉलीथिन में लिपटा सफेद रंग का पाउडर मिला। जिसका वजन 7.53 ग्राम था। 
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी युवक  के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Soni
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत