14वें दलाई लामा को भारत रतन दिलाने की सिफारिश

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो, धर्मशाला (सूत्र संवाद)।


तिब्बत पर सर्वदलीय संसदीय फोरम ने भारत सरकार से तिब्बतियों के धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा को देश  के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न से अलंकृत करने का अनुरोध किया है l इस सम्बन्ध में  फोरम ने भारत  की वर्तमान  संसद के 200 से अधिक विभिन्न दलों के सांसदों  का हस्ताक्षरयुक्त  अनुरोध -पत्र  गृहमंत्री राजनाथ सिंह को प्रेषित किया है।


इस आशय की सूचना आज यहां फोरम के अध्यक्ष शान्ता कुमार ने  ज़ारी एक वक्तव्य में दी। उन्होंने कहा कि शांति के अग्रदूत महामना दलाई लामा पिछले 6 दशकों से तिब्बत की आज़ादी और तिब्बत में मानवाधिकारों की बहाली के लिए निरंतर शांतिपूर्वक  और अहिंसात्मक रूप से संघर्ष कर रहे हैं।  विश्व  ने उनके शांतिपूर्वक प्रयासों को सर्वोच्च विश्व सम्मान नोबेल पुरस्कार देकर भी स्वीकार किया है l महामना दलाई लामा ने तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण ली थी  और तब से धर्मशाला के मकलोडगंज में निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय में वास कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शान्ता कुमार ने कहा कि सर्वदलीय संसदीय दल के सदस्यों ने एक मत से यह निर्णय  लिया था।  निर्वासित तिब्बत  की संसद के उपाध्यक्ष आचार्य येशी फुन्चेक ने  यह पत्र गत दिवस  गृह मंत्री के कार्यालय को सोंपा है। 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 यह में मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए