बुजुर्ग से 18 लाख बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगे

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो  बीपीएन। (ठाकुर)

 सोलन जिले के नालागढ़ के रंगूवाल निवासी एक 78 वर्षीय बुजुर्ग ने करीब 18 लाख रुपये गवां दिए। पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़ित का कहना है कि उससे करीब 18 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस थाना नालागढ़ में हरिदास गौड़ शर्मा (78) पुत्र नंदलाल गौड़ शर्मा निवासी गांव रंगूवाल, डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़ ने बताया कि उसने एक जीवन बीमा पॉलिसी ली थी।

इस पॉलिसी में 26 अक्तूबर, 2015 को 50 हजार रुपये जमा करवाए थे। करीब तीन माह बाद कंपनी के हेड ऑफिस से एक कर्मी से बात हुई। उसने बताया कि कंपनी शेयर मार्केट में पैसा लगाती है। दो माह बाद उसे फोन आया कि उसके बीमे पर 35 हजार ब्याज लगा है और पैसा तभी वापस होगा, जब किसी दूसरी कंपनी में निवेश करेंगे। इसके लिए तीन कंपनियां बताई गईं। 20 हजार रुपये दे दिए। एक महीने बाद कहा कि दस साल की मियाद को खुली मियाद में बदल देते हैं। 1 लाख 75 हजार रुपये 26 मई, 2016 को जमा करवा दिए।


शेष उन्होंने किसी वृद्धाश्रम के नाम पर ले लिए। इसके बाद जीएसटी भरने के लिए उससे 8 लाख 25 हजार स्पेस प्रोप मार्ट के नाम पर ले लिए। इसके बाद कहा कि जो एग्रीकल्चर के पेपर बनवाए थे, वह गलत हैं और दोबारा पेपर बनवाने हैं। एग्रीकल्चर पेपरों के नाम से 1 लाख 50 हजार रुपये फिर ले लिए।

इसके बाद फोन आया, जिसमें धमकी दी गई कि आपने जो निवेश किया है वह कंपनी पाकिस्तान में आतंकियों को फंडिंग करती है और पीएमओ से आर्डर आया है कि जिन्होंने इस कंपनी में पैसे लगाए हैं, उन सभी को उठा लो।

जमानत के नाम पर 30 हजार रुपये और ले लिए। इसी प्रकार उपरोक्त लोगों ने उससे धोखाधड़ी से करीब 18 लाख रुपये ले लिए। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Akhil Thakur
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए