कोटखाई गुड़िया केस:लॉक-अप में सूरज हत्या मामले में पूर्व डीएसपी को मिली हाई कोर्ट से जमानत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला। सूत्र संवाददाता



कोटखाई थाना में सूरज कस्टोडियल मौत के मामले में ठियोग के पूर्व डीएसपी मनोज जोशी को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है। हाल ही में पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी को भी स्थाई जमानत मिल गई थी। इसी आदेश के तहत पूर्व डीएसपी को भी उच्च न्यायालय ने जमानत दी है। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पूर्व आईजी जहूर जैदी को सुप्रीम कोर्ट ने 5 अप्रैल को जमानत दी थी। सूरज कस्टोडियल मौत के मामले में सीबीआई ने कांस्टेबल से आईजी स्तर के अधिकारियों पर एक ही तरह की चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर ट्रायल कोर्ट ने भी अक्षरश: चार्जफ्रेम किया था। 

इस मामले में खास बात यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट में पूर्व आईजी की जमानत याचिका पर तीन न्यायधीशों की खंडपीठ ने आदेश जारी किए थे। इसमें खुद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस भी शामिल थे।



सूरज कस्टोडियल मौत में पूर्व डीएसपी मनोज जोशी की गिरफ्तारी 29 अगस्त 2017 को हुई थी। हिमाचल हाईकोर्ट ने 19 जुलाई 2017 को गुडिया व सूरज हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी थी।


NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए