गाड़ी के असली कागजात न होने पर भी नहीं कटेगा चालान, सरकार ने किया बड़ा बदलाव

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो दिल्ली। सहयोगी संवाददाता


फाइल फोटो:© इंडिया टुडे

गाड़ी के सारे कागजात होने के बावजूद आपको चालान भरना पड़ता है, क्योंकि पुलिस की नाकाबंदी के दौरान वो पेपर्स आपके पास नहीं होते। अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो कभी न कभी आपके साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा। 
विज्ञापन 

लेकिन अब ऐसा होने पर आपकी जेब नहीं कटेगी। दरअसल सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब आपको कागजातों के ओरिजनल रखने की जरूरत नहीं होगी। फोटो कॉपी या मोबाइल पर डिजिटल लॉकर में आपके ओरिजनल कागजात की फोटो सेव है तो आपका चालान नहीं होगा। गाड़ी चलाते समय आप चालक का डीएल, आरसी, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र को आप डिजिटल लॉकर में रख सकते हैं या फिर इनकी फोटोकॉपी करवाकर अपने पास सकते हैं।


 आपको मालूम हो कि बीते 19 नवंबर को केंद्र सरकार ने नोटीफिकेशन जारी करके ये निर्देश दिये हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अपने यहां इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिये हैं। यही नहीं इस नियम के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने आदेश भी दिये हैं। डिजिटल लॉकर में डॉक्यूमेंट्स को साथ लेकर चलने का आदेश पहली बार 8 अगस्त 2018 को दिया गया था। उसमें राज्य सरकारों को अपने अधिकारियों को दिशा निर्देश देना था।

लेकिन राज्य सरकारों की लापरवाही की वजह से तीन माह बाद भी आदेश जारी नहीं हो सका।यही वजह है कि केंद्र सरकार के सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने 19 नवंबर 2018 को जारी किए। नोटिफिकेशन में साफ तौर पर राज्य सरकारों को निर्देशित किया है आम जनता को राहत देते हुए इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। 



NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
Punjab Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए