हादसा:दूध की सप्लाई लेकर जा रहा कैंटर बनेर खड्ड में गिरा, ड्राइवर -क्लीनर घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा (वालिया)।


दूध की सप्लाई लेकर जा रहा एक कैंटर गुरुवार को बनेर खड्ड के नजदीक हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में कैंटर ड्राइवर और क्लीनर घायल हुए हैं। दोनों घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडीकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


राष्ट्रीय उच्च मार्ग मटौर-शिमला पर गुरुवार को बद्दी से दूध की सप्लाई लेकर धर्मशाला जा रहा कैंटर (एचपी -72 सी -2920) समेला के नजदीक बनेर खड्ड पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ऊना जिला के ग्राम लमलेहड़ी निवासी कैंटर ड्राइवर मक्खन सिंह (27) पुत्र चेतराम तथा क्लीनर दर्शन सिंह (45) पुत्र रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जब कैंटर गिरते देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस में दोनों घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडीकल कॉलेज टांडा ले जाया गया।


NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-NK Walia
Himachal Crime News
 HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए