अध्यापक ने आठवीं कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़


हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो मंडी। (सूत्र संवाद)

सरकारी स्कूल में क्लासरूम में मौजूद अकेली छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले शिक्षक ने छात्रा को खाने के लिए केला दिया,लेकिन छात्रा ने केला लेने से इनकार कर दिया। 



बाद में शिक्षक छात्रा के पास जाकर बैठ गया और उसके साथ पढ़ाई के नाम पर छेड़छाड़ करने लग गया। छात्रा को शिक्षक की हरकतें ठीक नहीं लगी और कमरे से भागकर मुख्याध्यापक के पास जा पहुंची। स्कूल में ही मौजूद एक महिला अध्यापिका को छात्रा ने पूरी घटना बताई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने एसएमसी को इसकी जानकारी दी और छात्रा के परिजनों को भी स्कूल बुलाया।


 वहीं पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी शिक्षक स्कूल से फरार हो गया,लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। बलद्वाड़ा पुलिस कर्मियों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर छात्रा के बयान दर्ज किए। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत