नालागढ़ में भाजपा मंडल के युवा सम्मेलन में कुर्सियां खाली

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो,( सैनी) बीबीएन। 

हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के नालागढ़ में भाजपा मंडल के सम्मेलन में कुर्सियां खाली रह गईं. इसको लेकर कांग्रेस खूब चुटकी ले रही है.आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर नालागढ़ भाजपा मंडल द्वारा नालागढ़ के ओल्ड हाई स्कूल में एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमलबतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे, लेकिन सम्मेलन में आयोजकों द्वारा जिस हिसाब से कुर्सियां लगाई गई थी, उस हिसाब से लोग नहीं पहुंचे. इसके चलते पंडाल में ज्यादातर कुर्सियां खाली ही रहीं. वहीं युवा सम्मेलन में लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं होने के चलते कांग्रेसी नेता विक्रम धीमान को बोलने का मौका मिल गया और कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जन सम्मेलन भाजपा की रैली फ्लॉप रही है.

उन्होंने कहा है कि सांसद वीरेंद्र कश्यप द्वारा विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ का विकास नाम मात्र करवाया गया है और उन्होंने कभी भी नालागढ़ में आकर दर्शन नहीं दिए जिसके चलते भाजपा द्वारा मौजूदा सांसद की टिकट भी काट दी गई. कांग्रेसी नेताओं ने चुटकी लेते हुए ​कहा कि अन्य व्यक्ति को लोकसभा शिमला सीट से उम्मीदवार उतारा गया है, जिसके लिए नालागढ़ में युवा सम्मेलन किया गया था और सम्मेलन में ज्यादातर कुर्सियां खाली ही रहीं और यह सम्मेलन पूरी तरह से फ्लॉफ हुआ है.
कांग्रेसी नेता विक्रम धीमान ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी लीड मिलने वाली है और भाजपा के लिए युवा सम्मेलन में भीड न एकत्रित होना उनके लिए आने वाले समय के संकेत हैं.
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

BJP Leaders Meet: पएम आवस म भजप पदधकरय क मरथन बठक आगम चनव पर गहन चरच क अटकल

टीचर ने बेरहमी से पीटा छात्र

सूमो हादसे कि शिकार, चालक और नौ महिलाएं घायल

बारिश से सड़क पर गिरा बिजली का खंबा

शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी, चिट्टे का मुख्य सप्लायर नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मार्ग में बर्फ पर एक साथ स्किड हुईं 2 बसें, बड़ा हादसा टला

कांगड़ा:मां को चाचा संग अवैध संबंध बनाते बेटे ने देखा, दोनों ने मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत

सेल्फी लेना पड़ा भारी, सतलुज नदी में फंसे युवक-युवती

खाई में गिरी बारात के साथ लौट रही कैंपर गाड़ी, 1 बच्चे की मौत, 15 घायल

ये कैसी चिढ़: शादी नहीं हो सकी तो तुड़वाने के लिए भेजने लगा अश्लील वीडियो, लड़के पर पहले से दर्ज है रेप का केस