करसोग:नलवाड़ की चौथी सांस्कृतिक संध्या रही ऐ सी भारद्वाज के नाम

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो,( दिनेश) मंडी।

जिला स्तरीय नलवाड़ करसोग की चौथी सांस्कृतिक संध्या ऐ सी भारद्वाज के नाम रही।सांस्कृतिक संध्या में करसोग की जनता ने जमकर मजा लिया।


सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि दीजिम एनटीपीसी कोलडैम दिलीप वर्मा ने शिरकत की।सांस्कृतिक संध्या में विशेष गायक रहे ,,ऐ सी भारद्वाज,, ने करसोग की जनता को नचा डाला।फिल्मी,हिंदी,पंजाबी गानों की झड़ी लगा दी।इसमे क्या से क्या हो गया देखते देखते...


दिल्ल भूल जानी पड़ेगी...काटी लेनी कुकड़ी इत्यादि गानों में दर्शक झूम उठे।बचपन से ही गाना गाने के शौकीन ऐ सी भारद्वाज ने 2008 में अपनी पहली एलबम्ब ,,,पास आई जा,,,मार्केट में उतारी जिसके प्रसिद्ध गाने ,,,काटी लेनी कुकडी,,, इत्यादि आज भी सदा बहार गानों की तरह गाये जाते है रामपुर के डंसा से सम्बन्द्ध रखने वाले ,,,ऐ सी भारद्वाज,,, अपनी मीठी और सुरीली आवाज से जनता का मन मोह लेते है।सांस्कृतिक संध्या में कांगडा के व हिमाचल के प्रसिद्ध हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने भी पंडाल को हंसाकर लोटपोट कर दिया।



स्कूल टाइम में चुटकुलों से अपना करियर शुरू करने वाले कांगड़ा के गर्ली सुहीं के 24 वर्षीय ,,,प्रिंस गर्ग,,, ने अपनी कॉमेडी से देश भर में नाम कमा लिया है।कलाकारी के दम पे कांगड़ा के गबरू प्रिंस गर्ग ने अपनी कम उम्र में सबसे ज्यादा अवार्ड हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।प्रिंस गर्ग की कॉमेडी का डंका अब देश ही नही विदेश में भी बज रहा है।

इस मौके पर एसडीएम करसोग अपूर्व देवगन, तहसीलदार संजीत शर्मा व डीएसपी अरुण मोदी मौजूद रहे।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-DINESH
Himachal Crime News
 Karsog Bureau




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों कि भर्ती के लिए नोटिस जारी, 31 अक्टूबर तक आवेदन कि अंतिम तारीख

पंजाब में 30 जून तक रहेगी पाबंदी: कोरोना से 12 की मौत, 341 पॉजिटिव मिले, लुधियाना में डेल्टा प्लस की दस्तक

कोटखाई मामले:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IG जहूर जैदी को दी जमानत

बागपत: सीएम योगी से नहीं होने दी मुलाकात, फूट पड़ा रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा, देखिए हंगामे की ये तस्वीरें

22 November Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों के बड़े लक्ष्य होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

हमीरपुर:4 पंचायतों के 4 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन

भाजपा का ही कार्य करें ऊर्जा मंत्री के लिए ठीक है:CM

हरियाणा में आफत बनी बेमौसम बरसात: 39 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित, 23 हजार किसानों ने मुआवजे का किया दावा