सेल्फी लेना पड़ा भारी, सतलुज नदी में फंसे युवक-युवती

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो,(सूत्र संवाद) शिमला।

सेल्फी लेने के चक्कर में सतलुज नदी के बीच फंसे युवक-युवती, किए गए रेस्क्यू

युवक और युवती नदी में पानी कम होने पर टापू पर पहुंच गए, लेकिन बाद में पानी का लेवल बढ़ गया तो वहा से लौट नहीं पाए.

सेल्फी लेने के चक्कर में युवक-युवती की जान पर बन आई. मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर का है. यहां रामपुर के दत्तनगर में मिल्क प्लाट के पास युवक-युवती सतलुज नदी के बीच फंस गए. 

दोनों सेल्फी लेने नदी के बीच बने टापू पर गए थे, लेकिन इस बीच जलस्तर बढ़ गया. इस दौरान प्रशासन को इसकी सूचना दी गई तो प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की यह घटना है. युवक और युवती नदी में पानी कम होने पर टापू पर पहुंच गए, लेकिन बाद में पानी का लेवल बढ़ गया तो वहा से लौट नहीं पाए. 

दरअसल, नाथपा झाकड़ी परियोजना के बांध से पानी छोड़ा गया था. इस वजह से जलस्तर में इजाफा हो गया. प्रशासन की टीम ने परियोजना प्रबंधन को दी और बांध पर पानी रोका गया. देर शाम करीब साढ़े सात बजे जलस्तर कम होने पर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.


NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-AJAY
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

BJP Leaders Meet: पएम आवस म भजप पदधकरय क मरथन बठक आगम चनव पर गहन चरच क अटकल

टीचर ने बेरहमी से पीटा छात्र

सूमो हादसे कि शिकार, चालक और नौ महिलाएं घायल

बारिश से सड़क पर गिरा बिजली का खंबा

शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी, चिट्टे का मुख्य सप्लायर नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मार्ग में बर्फ पर एक साथ स्किड हुईं 2 बसें, बड़ा हादसा टला

कांगड़ा:मां को चाचा संग अवैध संबंध बनाते बेटे ने देखा, दोनों ने मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत

खाई में गिरी बारात के साथ लौट रही कैंपर गाड़ी, 1 बच्चे की मौत, 15 घायल

ये कैसी चिढ़: शादी नहीं हो सकी तो तुड़वाने के लिए भेजने लगा अश्लील वीडियो, लड़के पर पहले से दर्ज है रेप का केस