जेल से छूटने के बाद आईजी जैदी ने रामलोक मंदिर में टेका माथा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो,(सूत्र संवाद) सोलन।

 गुड़िया मामले से जुड़े लॉकअप हत्याकांड में करीब डेढ़ साल बाद जमानत पर रिहा हुए निलंबित आईजी जहूर हैदर जैदी रविवार शाम को सोलन के रुड़ा मेंरामलोक मंदिर पहुंचे।


रिहाई के 48 घंटे बाद उन्होंने रामलोक में दर्शन के साथ अनुष्ठान में हिस्सा लिया और भविष्य में संकट मुक्त होने की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि रामलोक आकर उन्हें काफी सुकून मिला है।

मंदिर के संस्थापक बाबा अमरदेव ने बताया कि जैदी समेत उन तमाम लोगों का रामलोक में अटूट विश्वास है जो संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें रामलोक की शरण में आने से राहत मिलती है।

उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य द्वार पर एक पट्टिाका लगाई है जिसमें लिखा है कि रामलोक सभी धर्मों का सम्मान करता है और यहां किसी के भी आने पर मनाही नहीं है। निलंबित आईजी जहूर जैदी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट किया।

डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि सरकार उनके निलंबन पर निर्णय करेगी और तब तक वह मुख्यालय में रिपोर्ट करते रहेंगे। उधर, रामलोक मंदिर में दर्शन करने के अलावा कुछ लोगों ने उनके साथ ली फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं। 


NOTE
:-
विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

BJP Leaders Meet: पएम आवस म भजप पदधकरय क मरथन बठक आगम चनव पर गहन चरच क अटकल

टीचर ने बेरहमी से पीटा छात्र

सूमो हादसे कि शिकार, चालक और नौ महिलाएं घायल

बारिश से सड़क पर गिरा बिजली का खंबा

शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी, चिट्टे का मुख्य सप्लायर नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मार्ग में बर्फ पर एक साथ स्किड हुईं 2 बसें, बड़ा हादसा टला

कांगड़ा:मां को चाचा संग अवैध संबंध बनाते बेटे ने देखा, दोनों ने मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत

सेल्फी लेना पड़ा भारी, सतलुज नदी में फंसे युवक-युवती

खाई में गिरी बारात के साथ लौट रही कैंपर गाड़ी, 1 बच्चे की मौत, 15 घायल

ये कैसी चिढ़: शादी नहीं हो सकी तो तुड़वाने के लिए भेजने लगा अश्लील वीडियो, लड़के पर पहले से दर्ज है रेप का केस