शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी, चिट्टे का मुख्य सप्लायर नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो शिमला|| नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शिमला पुलिस ने नाइजीरिया के एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का कहना है कि ये स्मगलर शिमला शहर के कई ड्रग डीलर्स के संपर्क में था और चिट्टे की सप्लाई के करीब-करीब सभी मामलों में इसकी भूमिका देखी गई थी। पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया और इस नाइजीरियाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का फोन ट्रैकिंग पर लगा रखा था और लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। शिमला पुलिस के डीएसपी दिनेश शर्मा की निगरानी में पुलिस की स्पेशल टीम लगातार नाइजीरियाई की मॉनीटरिंग कर रहे थे। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Editing:-Ritesh 
©®:PK

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए