राहगीर के पास दो किलो चरस


 हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो चंबा ||  भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो किलो 42 ग्राम चरस की खेप समेत एक तस्कर को दबोच लिया है। पुलिस ने चरस तस्कर के खिलाफ  मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हवालात में बंद कर दिया है। चरस तस्करी के आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से चरस की खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार एसआईयू सैल टीम के प्रभारी वीरेंद्र सिंह की अगवाई में मुख्य आरक्षी विक्की राज, मुख्य मानक आरक्षी रविंद्र सिंह व आरक्षी संजय कुमार ने भरमौर एनएच मार्ग पर गैहरा के पास छौआ में नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहा अमरजीत पुत्र सोभन राम निवासी गांव घरान पुलिस टीम को देखकर घबराकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने अमरजीत का पीछा कर उसे धर दबोचा।


https://www.makequickshopping.com/home-and-kitchen-personal-portable-mini-ac-with-free-folding-sunglasses.html?gclid=EAIaIQobChMIh_2jubiK3AIVhT8rCh2FHAl4EAEYASAAEgIp3fD_BwE

 पुलिस ने अमरजीत की शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के थैले से दो किलो 42 ग्राम चरस बरामद की। अमरजीत के खिलाफ  चरस तस्करी को लेकर भरमौर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसपी चंबा डा. मोनिका ने भरमौर मार्ग पर दो किलो 42 ग्राम चरस की खेप सहित तस्कर के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चरस माफिया की धर-पकड़़ के लिए अभियान और तेज किया जाएगा |

Editing:-Pawan
©®:PK

Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए