फंदा लगा की आत्महत्या

File photo

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ऊना|| ऊना के संतोषगढ़ के वार्ड 7 में अधेड़ व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संतोषगढ़ निवासी शिव कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा शिव कुमार लंबे अरसे से परेशान था। शिव कुमार रोजाना की तरह शुक्रवार रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार रात करीब साढ़े तीन बजे शिव कुमार ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह परिजन उसे उपचार के लिए अमृतसर ले जाने वाले थे। इसलिए वह भी तड़के ही जाग गए। उसकी पत्नी ने पति को फंदे पर झूलते देखा तो शोर मचाया। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे फौरन फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे नंगल स्थित बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सौंप दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Editing:-Jatin
©®:AU

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए