रोहतांग-मनाली मार्ग में कई जिंदगियां बचाने वाला मढ़ी का रेस्ट हाउस जला



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कुल्लु|| रोहतांग दर्रे के पर्यटन स्थल मढ़ी में बना लोक न‍िर्माण व‍िभाग का रेस्ट हाउस आग की भेंट चढ़ गया। रेस्ट हाउस में सुबह लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई। रेस्ट हाउस में कोई व्यक्ति नहीं ठहरा था, साथ ही चौकीदार भी ऑफिस के काम से मनाली आया था। रेस्ट हाउस मढ़ी की खूबसूरत जगह बना हुआ था। रोहतांग दर्रे में अचानक बर्फबारी होने या कोई आपदा आने के कारण एकमात्र रेस्ट हाउस में ही सैलानियों व राहगीरों को शरण मिलती थी। इस रेस्ट हाउस ने कई सैलानियों की जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका निभाई है।


लोक न‍िर्माण व‍िभाग के एसडीओ पवन राणा ने बताया कि रेस्ट हाउस में कोई नहीं था। रेस्ट हाउस का चौकीदार भी ऑफिस के कार्य से मनाली आया हुआ था। उन्होंने बताया कि आग लगने से विभाग को भारी नुकसान हुआ है। एसडीओ ने बताया कि नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा हा। मनाली थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि सुबह 4 बजे ट्रक चालक को रेस्ट हाउस में आग दिखाई दी। ट्रक चालक ने मढ़ी पुलिस टीम को सूचित किया। पुलिस जवान दलबल सहित मौके पर पहुंचे, लेकिन आग ने पूरी तरह रेस्ट हाउस को अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसडीएम मनाली रमन घरसँगी ने बताया कि रेवन्यू विभाग की टीम को मढ़ी भेजा गया है। विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।

Editing:-Amandeep
©®:PK

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए