शिमला में मूसलाधार बारिश का कहर


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो शिमला||  राजधानी में पहली मूसलाधार बारिश से लाखों का नुकसान हो गया। छह वार्डों में सीवरेज लाइनें टूट गई हैं। गंदा पानी सड़कों और मोहल्लों में बहने से बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। आईजीएमसी सड़क पर भारी बारिश के बाद पानी जमा हो गया है।

 सड़क पर बड़ी मात्रा में मलवा गिरा है। इसके चलते यहां लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया। आईजीएमसी के समीप फुटपाथ पर मूसलाधार बारिश के बाद बड़ी मात्रा में पत्थर और मलवा जमा हो गया है। इसके चलते यहां से आवाजाही ठप्प रही। शिमला के पगोग में भारी बारिश के चलते मलवा सड़क पर आ गया। इसके चलते यहां वाहनों की आवाजाही बाधित रही। 

भट्ठाकुफर में मूसलाधार बारिश के चलते वाहनों पर बड़े-बड़े पत्थर गिरे। इसके चलते कई वाहनों को क्षति पहुंची। लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। संजौली के पास सड़क पर बड़ी संख्या में पत्थर आ गए। इसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप रही। पत्थरों के साथ पेड़ भी जड़ से उखड़ गए सड़क पर आ गए। शहर में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए महापौर कुसुम सदरेट और उप महापौर राकेश शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों का दौरा किया।

मेयर सबसे पहले संजौली के इंजनघर पहुंची। इसके बाद विकासनगर जाकर नुकसान का जायजा लिया।शिक्षा मंत्री सुरक्षा भारद्वाज सहित   एमसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।भारी बारिश के बाद दूसरे दिन भी शिमला शहर में बरसात का कहर जारी है।  सीटीओ चौक के पास येलो लाइन पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिर गया। इस वजह से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। संजौली, विकासनगर, खलीनी, कृष्णानगर, लक्कड़ बाजार और टूटीकंडी और भट्ठाकुफर बाईपास सहित कई जगहों पर भूस्खलन होने से आम जनता परेशान रही। यहां पांच गाड़ियां पेड़ के नीचे दब गईं। 


Editing:-Deepak Saini
©®:HA-2


Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत