खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो किन्नोर||पलिंगी-बरी संपर्क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। हादसे में मारे गए तीनों युवक रिश्तेदार हैं।


हादसा वीरवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। घायलों और मृतकों के शवों को पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एप्लाइड फॉर ऑल्टो-800 कार में पांच युवक बरी से भावावैली की ओर दलोज गांव लौट रहे थे। विकासनगर के पास चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन 100 मीटर खाई में जा गिरा।
ये लोग हुए हादसे का शिकार

हादसे का शिकार दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक की भावानगर सीएचसी में मौत हो गई। घायल दो युवकों को भावानगर सीएचसी से रामपुर रेफर किया गया है।

हादसे के शिकार युवकों की पहचान नैन चंद (40) पुत्र स्वर्गीय दनंग, सूर्याकांत (25) पुत्र दया सिंह, योगेश्वर (29) पुत्र मोतीलाल सभी निवासी यांगपा-2 किन्नौर के रूप में हुई है। रोहित (20) यशपाल सिंह शांगो निवासी, मुलकराज (20) पुत्र बहादुर सिंह यांगपा-2 (कासरीम) निवासी किन्नौर घायल हुए हैं।
मृत्तकों के आश्रितों को 10-10 हजार

एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी

घायलों का कुशलक्षेम पूछने और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाने अस्पताल पहुंचे। एसडीएम भावानगर घनश्याम दास ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को 10-10 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है।

Editing:-Aman Negi
©®:-AU


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत