सोने की चूड़ी काटते रंगे हाथ पकड़ी महिला


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कांगड़ा ||  माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में रविवार दोपहर श्रद्धालुओं में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला द्वारा पंजाब से अपने परिवार सहित माता के दर्शन को आई महिला की सोने की चूड़ी काटने का प्रयास किया गया।  उक्त चोर महिला अपने इरादे में सफल नहीं हुई और वहां मौजूद अन्य भक्तों ने उसे पकड़ लिया व पुलिस के हवाले किया। माता के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ के बीच महिला द्वारा सोने की चूड़ी चुराने की कोशिश की गई।  पंजाब नवांशहर से अपने परिवार के साथ आई महिला के हाथ से सोने की चूड़ी को काट कर चुराने का प्रयास किया , लेकिन जैसे ही उक्त चोर महिला ने श्रद्धालु महिला के हाथ की चूड़ी को किसी तेज वस्तु से काटा उसी दौरान  महिला की बाजू में चोट आ गई।   महिला द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने चोर महिला को पकड़ लिया। श्रद्धालुओं ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया।

Editing:-Dharmendra
©®:DH

Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए