कार में घूमने निकला था विशाल, रास्ते में मिली बेहद दर्दनाक मौत


 हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो मंडी || सुदंरनगर के धारली के सौल में कार पर पत्थर गिरकर मरने वाले की शिनाख्त पुलिस ने विशाल के रूप में की है। वह जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद तकनीकी संस्थान में दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहा था। वहीं, अन्य दोनों घायलों की पहचान शशी कुमार (25) पुत्र श्यामू राम और सदा राम (35) पुत्र रामजीतू निवासी खुराहल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शशी कुमार अपने साथी रामजीतू निवासी खुराहल के साथ जा रहा था। शाम को विशाल (17) पुत्र श्रवण कुमार निवासी सौल भी घूमने के इरादे से दोनों के साथ हो लिया लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। 

धारली से सौल की तरफ रात आठ बजे के करीब कुछ ही दूरी पर चलती कार पर बरसात के चलते हुए भू-कटाव के कारण एक बड़ा पत्थर और मलबा आ गिरा। इसके कारण कार में चालक के साथ आगे बैठे विशाल की मौके पर ही मौत ही गई। उसने हाल ही में जमा दो की परीक्षा पास की थी और वह आगे कॉलेज या तकनीकी कोर्स में दाखिले के लिए प्रयासरत था। हादसे में कार में सवार शशी कुमार और सदा राम भी घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर रात करीब 12 बजे मृतक विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को उसका शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया प्रशासन की ओर से धारली हादसे में मारे गए युवक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में दस हजार रुपये की प्रदान की जा रही है। वहीं प्रदेश के चंबा जिले के होली-भरमौर मार्ग पर खड़ामुख के पास चट्टानें गिरने से रोड बंद हो गया। बाद में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने रोड को बहाल किया गया।

Editing:-Pankaj Sharma
©®:AU

Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए