बडैहर में शराब से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ में


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ऊना|| ज़िला के बडैहर में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से शराब की बड़ी खेप काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गाड़ी से मिली 100 पेटी शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शराब कहां से आई और कहां सप्लाई होनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को ऊना पुलिस ने बडैहर के समीप नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बडैहर गांव से बहड़ाला की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान गाड़ी से 100 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें 38 पेटी रॉयल स्टैग, 62 पेटी मैक डबल शामिल है। पुलिस ने गाड़ी चालक गगन जसवाल निवासी बडैहर के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।


Editing:-Jatin
©®:HD

Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए