बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या


Sirmour
हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो सिरमौर||  नाहन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बहू ने ससुर की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बनेठी गांव की 30 वर्षीय महिला ने अपने 76 वर्षीय ससुर को किसी बात को लेकर डंडे से बुरी तरह पीट कर मौत के घाट उतार दिया। महिला का पति जब देर रात को घर पहुंचा तो पता चला कि उसके पिता की पत्नी ने हत्या कर दी है।

आरोपी बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पुलिस को सूचित करने के बाद पति ने शव को नाहन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का पति पेशे से चालक है। महिला का पति जब देर रात घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी के पिता की हत्या कर दी है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

Editing:-Pawan
©®:AU

Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए