युग हत्याकांड: फैसला सुरक्षित, अब 24 जुलाई फिर होगी सुनवाई


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो शिमला||  शिमला के चर्चित युग किडनैपिंग और हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीसरी मर्तबा फैसला सुरक्षित रखा है. अब 24 जुलाई को सुनवाई होगी.
जिला कोर्ट में सेशन जज वीरेंद्र सिंह की अदालत में ट्रायल पूरा होने के बाद अब फैसला आना बाकी है.

                                

जिला एवं सत्र न्यायालय में सेशन जज की अदालत में जून के अंतिम सप्ताह में ट्रायल पूरा हो चुका है. 29 जून को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा गया था. उसके बाद 13 जुलाई और आज 17 जुलाई मामले पर फैसला सुरक्षित रखा गया है.

शिमला के रामबाजार से 14 जून 2014 को कारोबारी विनोद गुप्ता का 4 साल का बेटा युग लापता हो गया था. दो साल बाद 22 अगस्त 2016 को युग
का कंकाल शिमला में भराड़ी के पास पानी के एक टैंक में मिला था.

इस मामले में CID ने 2300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. तीन आरोपियों तेजेंद्र सिंह, चंद्र शर्मा और विक्रांत बख्शी को आरोपी बनाया गया है. बता दें कि एक आरोपी युग का ही पड़ोसी है. आरोपियों ने बच्चे को छोड़ने के लिए पिता से 3.6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी.

Editing:-Pankaj Sharma
©®:NEH

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए