अज्ञात वाहन ने कुचला मासूम, मौत


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ऊना || घालूवाल के पास अज्ञात गाड़ी ने 6 वर्षीय मासूम को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधन पुत्र दिनेश महतो निवासी बिहार के रूप में हुई है।

मृतक के माता-पिता पास में ही झुग्गी में रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घालुवाल मुख्य बाजार के समीप झुग्गी में रहने वाले प्रवासियों का बच्चे सड़क किनारे खड़े हुए थे। इतने में अचानक बुधन किसी गाड़ी की चपेट में आ गया। जब लोगों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान कलमबद्ध कर लिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद से वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। हरोली ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बलदेव राज डोगरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Editing:-Ravinder
©®:AU

Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए