बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  || पर्यटन नगरी मनाली से सटी पलचान पंचायत के अंजनी महादेव क्षेत्र में रविवार रात को डेढ़ बजे बादल फटने से निचले इलाके में भारी नुकसान  हुआ है। पहाड़ पर बादल फटने से पागलनाला में बाढ़ आ गई। इससे रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी को जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। पानी और मलबा पुल के ऊपर से गुजरा। गोशाल गांव में  अस्थायी पुलिया बह गई। आईपीएच की पेयजल योजना को नुकसान हुआ है। कुछ मशीनरी भी बह गई। आर्मी कैंप की पेयजल लाइन टूट गई। पागलनाला का पानी ब्यास में मिलने से नदी में उफान आ गया। ब्यास ने कई जगह रुख बदल लिया। खंभे ध्वस्त होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। डर के मारे रात भर लोग घरों से बाहर रहे।

चेतावनी के बीच रविवार रात से हिमाचल के कई क्षेत्रों में मुसलाधार बारिश का दौर जारी है। विश्व विख्यात पैराग्लाइडिंग स्थल कांगड़ा के बीड़ बिलिंग में रविवार रात को भूस्खलन होने से करीब 150 पर्यटक फंस गए। उन्हें रात करीब तीन बजे स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने सुरक्षित निकाला। दुर्गम रास्ते में फंसी करीब 20 गाड़ियों को सोमवार सुबह निकाला गया। चंबा   के रजेरा में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ से पावर ग्रिड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रदेश भर में चंबा- भरमौर, धर्मशाला-कांगड़ा एनएच समेत छोटी-बड़ी करीब 100 सड़के अवरुद्ध हो गई हैं। राजधानी शिमला में दर्जनों पेड़ गिरने से कई मार्ग अवरुद्ध रहे। कई जगह घरों में मलबा घुस गया। गगरेट में पेड़ गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। भारी बारिश को देखते हुए छह जिलों में प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों को इनके नजदीक न जाने की चेतावनी जारी की है। बिजली बोर्ड के उप निदेशक (लोक संपर्क ) अनुराग पराशर ने बताया है कि मानसून के दौरान गिरि नदी का बहाव बढ़ने के कारण गिरि जल विद्युत परियोजना के बांध से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने अनुरोध किया है कि निचले क्षेत्रों के लोग सतर्क रहें।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में आठ जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.2, बिलासपुर में 35.0, सुंदरनगर में 30.3, नाहन  में 30.1, कांगड़ा में 30.0, हमीरपुर में 29.8, सोलन में 29.0, चंबा में 27.5, भुंतर में 27.0, धर्मशाला में 25.9, शिमला में 23.4 और केलांग में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

HCN Buerau
©®:AU


Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

मंत्री के PSO ने की SDO कि पिटाई, मंत्री बोले "अधिकारी से PSO का नाम आया गलती से"

व्यवस्था परिवर्तन: हिमाचल पर्यटन निगम के 8 होटल जाएंगे निजी हाथों में, आदेश जारी

प्रशासन की पोल: ऑपरेशन के बाद बेसहारा मरीज को कुर्सी पर बिठाकर घर लाना पड़ा

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

टीकाकरण: इंदौर ने रचा देश में नया इतिहास, एक दिन में सर्वाधिक 2.23 लाख टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बना

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बदलने पर बोले राजनाथ सिंह, धामी धाकड़ बल्लेबाज, इसलिए उन्हें आखिरी ओवर में उतारा

UP: अवैध धर्म परिवर्तन के 8 आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाने का आदेश Latest News क्राइम News18 हिंदी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त