व्यक्ति पर हमला कर लूटी स्कूटी


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ऊना || ठठल में शातिर ने व्यक्ति पर हमला कर उसकी स्कूटी लूट ली। वारदात के बाद शातिर स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। हमले से पीड़ित बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ठठल निवासी राजपाल स्कूटी पर सवार होकर देर रात्रि अंब बाजार से घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में सड़क किनारे एक शख्स ने राजपाल से लिफ्ट मांगी। रात का अंधेरा होने के चलते राजपाल ने उसे बिठा लिया।

ठठल पहुंचने से स्कूटी के पीछे बैठे शख्स ने राजपाल को स्कूटी रोककर उसे उतारने की बात कही। जैसे ही राजपाल ने स्कूटी रोकी स्कूटी के पीछे बैठे शख्स ने राजपाल को धक्का दे दिया। उसके सिर पर किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इससे राजपाल बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। राजपाल को सड़क किनारे लहूलुहान देख स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां पर लगभग दो घंटों के बाद उसे होश आया और पुलिस को आपबीती सुनाई। इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
Editing:-Pankaj Sharma
©®:-AU

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए