दर्दनाक हादसा: शार्ट सर्किट से लगी आग, जिंदा जल गई 11 साल की मासूम


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो हमीरपुर|| ग्राम पंचायत ताल के गांव अमनेड़ में रात को घर पर सोई हुई 11 साल की बच्ची जिंदा जल गई। इस अग्निकांड में मृतक लड़की का भाई भी 40 फीसदी झुलस गया है।

दोनों बच्चों को बचाते हुए पिता भी भीषण आग की चपेट में आकर झुलस गया। तीनों घायलों को पहले डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्तपाल हमीरपुर पहुंचाया गया। लेकिन तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बेटे और पिता का इलाज जारी है। यह दर्दनाक हादसा वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे पेश आया। हादसे के समय दोनों बच्चे कमरे में सोये हुए थे। बच्चों के माता-पिता घर से कुछ दूर गोशाला में बीमार भैंस की देखभाल कर रहे थे।
आग की चिंगारियां देख माता-पिता बच्चों को बचाने के लिए दौड़े

घर से आग की चिंगारियां देख माता-पिता बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन नींद में बेटी को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। जोर-जोर से चिल्ला रहे बेटे और बेटी को पिता ने आग लगे कमरे से बाहर निकाल लिया।

इसके बाद दोनों को अस्पताल ले गए। मृतक बच्ची की पहचान अंशिका (11) पुत्री संजय कुमार के रूप में हुई है। इस अग्निकांड में नौ वर्षीय सूर्यांश भी बुरी तरह से झुलस गया है। अंशिका गांव के स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी, जबकि सूर्यांश तीसरी कक्षा में पढ़ता है।

बड़ी बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है, जो हादसे के वक्त अपने मामा के घर थी। हादसे से पूरा गांव गमगीन है।  पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Editing:-Jatin
©®:DB

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला