ओवरटेक कर रही PRTC बस ने कार को मारी टक्कर, कार चालक घायल


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो बिलासापुर|| राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जबकि दो अन्य सवारों को मामूली चोटें आई हैं। घायल कार चालक को पी.एच.सी. स्वारघाट लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार चल रहा है। घायल कार चालक की पहचान सुरेन्द्र पाल सिंह  (41) पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी नंगल के रूप में हुई है जबकि बाबा बाल जी महाराज के सेवक संजू जी महाराज और उनके पिता कर्मचन्द दोनों निवासी ग्वालथाई जिला बिलासपुर भी कार में सवार थे। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया और गवाहों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।


खाई में लुढ़कने से बची कार

घायल कार चालक सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि वे स्वारघाट अपने निजी कार्य से गए हुए थे और वापिस घर की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में कैंचीमोड़ से थोड़ा पीछे एक तीखे मोड़ पर कीरतपुर की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद कार सड़क पर ही रुक गई और खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गई अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

EdiSaxe:-Anjana Soni
©®:PK

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए