नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

File photo

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो बिलासपुर ||  नगर सुधार समिति बिलासपुर की बैठक रविवार को प्रधान दिनेश कुमार की अध्यक्षता में परिधि गृह बिलासपुर में हुई। इसमें बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी एवं व्यापार मंडल बिलासपुर के नवनियुक्त प्रधान स्वतंत्र सांख्यान उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को सदर विधायक सुभाष ठाकुर की अगुवाई में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों ने नशे के कारोबार करने वालों के लिए सख्त कानून बनाने बारे एक ज्ञापन दिया। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कानून में सख्ती न होने के कारण बिलासपुर में नशे के कारोबार का एक आरोपी तुरंत कानूनी गिरफ्त से बाहर आकर फिर से नशे का खुले में कारोबार कर रहा है।

नशे के इस मकड़ जाल में कई युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है तथा कई लोगों की इस नशे के कारण जान भी जा चुकी है। समिति ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से मांग की कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए ऐसा कानून विधानसभा में पास किया जाए कि ऐसे व्यक्ति को जमानत न मिल सके तथा नशे के कारोबार को करने वालों की संपत्ति और बैंक अकाऊंट को तुरंत सील कर दिया जाए।बैठक में पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा मंजीत कौर, सचिव राजेंद्र गौतम, प्रैस सचिव तनुज सोनी, सह सचिव रामप्यारी ठाकुर, महासचिव मुनीर अख्तर, राजकुमार शर्मा, संजीव ढिल्लो, लाल सिंह चौहान, नंद लाल कौंडल, नसीम अख्तर, देवेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, गुरदीप सिंह व सुनील कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



Editing:-Jatin
©®:PK

Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला