शिमला के युग किडनैपिंग-मर्डर केस में फैसला सुरक्षित


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो शिमला|| 14 जून 2014 को शिमला के रामबाजार से 4 साल का मासूम युग लापता हो गया था. दो साल बाद अगस्त 2016 को भराड़ी में पानी के टैंक से युग का कंकाल मिला. प्रदेश की राजधानी शिमला के बहुचर्चित युग अपहरण और निर्मम हत्या मामले में जिला कोर्ट ने एक बार फिर फैसला सुरक्षित रखा है. इस मामले में अब 17 जुलाई को सुनवाई होगी.

इससे पहले, 29 जून को भी जिला कोर्ट ने मामले पर फैसला सुरक्षित रखा था. जिला एवं सत्र न्यायालय के सेशन जज वीरेंद्र सिंह की अदालत में इस मामले पर सुनवाई चल रही है.


मासूम युग की किडनैपिंग और हत्या के तीनों आरोपियों तेजेंद्र सिंह, चंद्र शर्मा और विक्रांत बख्शी को शुक्रवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जिला कोर्ट में पेश किया गया. उधर, युग के पिता विनोद गुप्ता ने न्यूज-18 से कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है.

ये है मामला
14 जून 2014 को शिमला के रामबाजार से 4 साल का मासूम युग लापता हो गया था. दो साल बाद अगस्त 2016 को भराड़ी में पानी के टैंक से युग का कंकाल मिला. युग के बदले में आरोपियों ने पीड़ित पिता विनोद कुमार से फिरौती मांगी थी.

फिरौती न मिलने पर आरोपियों ने युग की हत्या कर उसके शव को पानी की टैंक में फैंक दिया. दो साल तक युग का कोई पता नहीं चला. बाद में उसका कंकाल टैंक से मिला था. मामले में चंद्र शर्मा, तेजेंद्र पाल और विक्रांत आरोपी हैं. तीनों युग के पड़ोसी हैं. सीआईडी ने इस केस में 2300 पन्नों की चार्जशीट बनाई है.

Editing:-Ajay Dhiman
©®:NEH

Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए