मनाली में बादल फटने से आई बाढ़, बहा पुल


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कुल्लू || मनाली-सोलंग नाला के अंजनी महादेव नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। बाढ़ से ब्यास नदी पर बना गोशाल गांव के लिए अस्थाई पुल बह गया है। रविवार रात 3 बजे जब बाढ़ आई तो लोग सो रहे थे। नदी की ओर से आई जोर की आवाज से वह उठ गए। बाढ़ के कारण नाले में आए पत्थर ओर मलबे से कोठी, पलचान, रुआड ओर कुलंग गांव के घर हिल गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से एक दूसरे का हाल पूछा लेकिन रात होने के कारण पता नहीं चल पा रहा था कि किस नदी या नाले में बाढ़ आई है।

अंजनी महादेव नाले में आई बाढ़ से गोशाल का अस्थाई पुल बह गया तथा सोलंग के लिए नदी में बन रहे बीआरओ के पुल को हल्का सा नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से बरुआ गांव की तरफ वाली कुछ जमीन भी बह गई है और सेना के ट्रांजिट केम्प पलचान की सड़क को भी कुछ नुकसान हुआ है। ट्रांजिट कैंप का जल स्रोत भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। पलचान पंचायत के प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि अंजनी महादेव नाले में रात 3 बजे बाढ़ आ गई जिससे लोग सहम उठे। वहीं ग्रामीण मेहर चन्द ठाकुर ने बताया कि उनका अस्थाई पुल बह गया है जिससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई गया।
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि अहिल्या नदी पर भी पानी बढ़ गया है जिससे वाहन आर पार नही हो रहे है। मनाली एसडीएम रमन घरसँगी ने बताया कि बाढ़ में आए मलबे से बीआरओ का पुल ढका है। रेवेन्यू विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करने को घटनास्थल रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से ब्यास नदी सहित नाले उफान पर है। नदी किनारे रह रहे लोगो को सचेत कर दिया गया है। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

Editing:-Raj kumar 
©®:KBT


Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से