Khali की फाइट का Craze, शाम के शो को सुबह से ही मैदान जुटी भीड़


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो सोलन || ग्रेट खली द्वारा सोलन के पुलिस ग्राऊंड में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. रैसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता करीब 5 बजे आरम्भ होनी है लेकिन युवाओं में इतना क्रेज है कि वे सुबह से आयोजन स्थल पर पहुंचने आरम्भ हो गए थे और तीन बजे तक आयोजन स्थल पूरी तरह से भर चुका था। इस प्रतियोगिता में बाहरी देशों के 10 रैसलर्स समेत 25 रैसलर्स भाग लेंगे।

यही नहीं, इस प्रतियोगिता में बॉलीवुड का तड़का लगाने को राखी सावंत भी मौजूद रहेंगी और बेहतरीन नृत्यों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इस दौरान राखी सावंत और केटी के बीच नृत्य प्रतियोगिता का भी दर्शक आनंद उठाएंगे। बता दें कि केटी ने राखी सावंत को नृत्य प्रतियोगिता का चैलेंज दिया है, जिस राखी सावंत ने स्वीकार किया है।

डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई और राखी सावंत को लाइव देखने के लिए लोगों में काफी क्रेज है। जब इस बारे में लोगों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने रैसलर्स को टी.वी. पर ही लड़ते हुए देखा था लेकिन आज उन्हें मैदान में लड़ते हुई लाइव देखने का मौका मिल रहा है। इसी वजह से वे आज सुबह से ही मैदान में पहुंच गए थे। वह महाबली खली को लाइव लड़ते हुए देखना चाहते हैं, साथ ही राखी सावंत को भी देखना चाहते हैं।

व्यवस्थाओ की जानकारी देते हुए डी.एस.पी. अमित ठाकुर ने बताया कि अभी कार्यक्रम शुरू होने में काफी समय है लेकिन अभी से ही 5 हजार के करीब लोग पुलिस मैदान में पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के लगभग 100 से भी अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

Editing:-Jatin
©®:PK

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए