दर्दनाक हादसा :उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसाः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 46 लोगों की मौत


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कोटद्वार||  उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट इलाके में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां कोटद्वार में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई है। इस सड़क हादसे के प्रति मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुख प्रकट किया है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस भौन से रामनगर जा रही थी। इसी दौरान नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 46 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। एसडीआरएफ की टीम को हेलीकॉप्टर से मौके पर भेजा गया है। हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य किया जाएगा।
PunjabKesari
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। 



उत्तराखंडः बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट इलाके में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां कोटद्वार में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस भौन से रामनगर जा रही थी। इसी दौरान नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Editing:-Sahil Kapoor
©®:PK

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए