खाई में गिरी बारात के साथ लौट रही कैंपर गाड़ी, 1 बच्चे की मौत, 15 घायल

24 Jun 2018 10:06 AM I
accident in shillai sirmour one died 15 injured
हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो सिरमौर || हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई के कांडी सुदराड़ी गांव से दुल्हन के साथ लौट रही बारात से भरी एक कैंपर गाड़ी शिलाई से दो किलोमीटर दूर जाकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के निवासी चौदह साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 15 अन्य बाराती घायल हो गए।इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक दूल्हे का भांजा था। बारात शिमला के धार चानणा लौट रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस, गंभीर घायल को पांच और अन्य घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार शिमला के धार चानणा से शिलाई के कांडी सुदराड़ी के लिए बारात आई थी।

विवाह की रस्में पूरी होने के बाद शनिवार शाम को यह बारात वापस धार चानणा लौट रही थी। नाया के समीप शाम करीब छह बजे अचानक बारातियों से भरी बोलेरो कैंपर गाड़ी सड़क से नीचे 40 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घायलों को 108 एंबुलेंस में शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। तहसीलदार शिलाई एमआर कश्यप ने बताया कि हादसे में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के बोधना गांव निवासी 14 वर्षीय विकास पुत्र परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

जिनमें सात को शिलाई अस्पताल से पांवटा के लिए रेफर किया गया है। घायलों में सुखराम निवासी शिरण (शिमला) की हालत गंभीर बताई जा रही है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घायलों में सुखराम निवासी शिरण नेरवा, प्रदीप निवासी डक्कर शिलाई, नेत्र सिंह निवासी बाग शिलाई, अजय निवास कैलाथ शिमला, यशपाल निवासी चिवाड़ी शिमला, विनित निवासी रणवीर सिंह चिवाड़ी, लाल सिंह निवासी कांडी शिलाई के रूप में हुई है। कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई है। कुल 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Editing:Surendra
©®AU

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला में चिट्टा सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड डेविड गिरफ्तार, पुलिस ने जीरकपुर से दबोचा

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

नादौन: ड्रग्स सहित 1 लाख के कैश और जिंदा कारतूस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

स्वामी विवेकानंद संस्थान चंडीगढ़ में हिमाचल के छात्र हो रहे हैं परेशान

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की होगी अहम बैठक, इस्राइल बोला- मिसाइल समर्थन भी बने मुद्दा

सतलुज नदी में डूबे व्यक्ती की 4 दिन बाद नंगल नहर में मिली लाश