नशे के खिलाफ दौड़ा शिमला, 2500 लोगों ने दिया यह संदेश


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो शिमला || राजधानी शिमला में नशे के प्रति जागरूक करने के लिए हिमाचल पुलिस द्वारा रविवार को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मैराथन को महानिदेशक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो न्यू दिल्ली अभय हरी द्वारा इसको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौड़ में तकरीबन 2500 लोगों ने भाग लिया, जिसमें युवाओं बच्चों के साथ-साथ बजुर्गो ने भी दौड़ लगाई। इसके आलावा रिज मैदान में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दौड़ में जीते प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्मानित किया।
यह दौड़ तीन वर्गों में करवाई गई। इसमें 21.5 किमी की हाफ मैराथन थी जो कि रिज मैदान से मशोबरा फैयरलांज के समीप तक और वहां से वापस रिज मैदान तक। 10 किमी की मिनी मैराथन रिज मैदान से संजौली और वहां से वापस शिमला रिज मैदान तक जबकि 3 किमी लंबी ड्रीम रन रिज मैदान से छोटा शिमला राजभवन तक थी।  हाफ मेराथन दौड़ आर्मी के जवान हेतराम ने जीती। मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन के विजेता को 25 हजार रुपए, मिनी मैराथन के विजेता को 11 हजार के पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जयराम ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए पुलिस ने एक अच्छी पहल की है। नशा अपने आप में एक चिंता का विषय है और हिमाचल में 27 प्रतिशत युवा किसी न किसी तरह से नशे की चपेट में है। उन्होंने कहा कि आज युवा नशे की दलदल में फंसता जा रहा है और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए समाज को आगे आना होगा और इसकी शुरूआत इससे की जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस ने विशेष अभियान अभियान चलाया है और नशे के कारोबारियों से सख्ती से निपटा जा रहा है। 

उधर पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया। उसी के तहत आज ये मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें दौड़ लगा कर और नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का सन्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच माह में नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान किया, जिसके तहत 250 किलो चरस बरामद की है और 700 लोग गिरफ्तार किए हैं। 

Editing:-Vijay Thakur
©®:PK

Home


हिमाचल क्राइम न्यूज़

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए